आगरा, फरवरी 22 -- भारत विकास परिषद निकुंज शाखा की ओर से कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में 13वां महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विशाल मेले के रूप में आयोजित महाशिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शुभारंभ केंद्रीय पंचायती राज मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, लघु उद्योग निगम लिमिटेड अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने बताया कि परिषद का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। निकुंज शाखा ने पिछले वर्ष के 885 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1065 य...