संभल, मार्च 18 -- असमोली। असमोली के पायल अस्पताल में छत से गिरकर हुई नर्स की मौत मामले में मुख्य आरोपी अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों और कई संगठनों के लोगों ने थाने का घेराव किया। हंगामा करते हुए थाने का गेट बंद कर दिया और हनुमान चालीसा का पाठ कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस की हंगामा कर रहे लोगों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को अस्पताल संचालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया। थाना क्षेत्र के शकरपुर सोत निवासी अतर सिंह की 20 वर्षीय बेटी निकिता असमोली के पायल अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। 11 मार्च की देर रात वह अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान 13 मार्च को उसने दम तोड़ दिया था। मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.