हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की शोध छात्रा निकिता भट्ट ने वाणिज्य विषय में यूजीसी नेट परीक्षा तीसरी बार उत्तीर्ण की। वर्तमान में निकिता डॉ. रितुराज पंत के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। हाल ही में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने पर उन्हें प्रतिमाह 5000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...