नोएडा, दिसम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय की 31 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की दो कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर निकिता झा और जूनियर अंडर ऑफिसर खुशी भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविरों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। निकिता का चयन गणतंत्र दिवस 2026 की परेड के लिए हुआ है। निकिता कर्तव्य पथ पर औपचारिक ड्रिल का प्रदर्शन करेंगी। आरडीसी एनसीसी का सर्वोच्च शिविर माना जाता है, जिसमें कठोर चयन प्रक्रिया के बाद ही श्रेष्ठ कैडेट्स को अवसर मिलता है। उनका यह चयन उनके उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल, सटीक ड्रिल एवं अनुकरणीय अनुशासन का प्रमाण है, जिससे वे अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। वहीं, खुशी भारद्वाज 15 जनवरी को जयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाले आर्मी डे कैंप में शामिल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.