पिथौरागढ़, नवम्बर 9 -- बेरीनाग। गणाई गंगोली के सयूनानी बनकोट निवासी निकिता बनकोटी को मास्टर ऑफ फार्मेसी में गोल्ड मेडल मिला है। बीते दिनों नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल मिलने पर विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व राज्यमंत्री खजान चंद्र गुड्डू, पूर्व प्रमुख अर्चना गंगोला, पूर्व प्रधान बनकोट तारा बनकोटी, रज्जा बनकोटी, सूरज बनकोटी, ग्राम प्रधान रोहित सिंह बनकोटी,ग्राम प्रधान गौरव सिंह बनकोटी, अभिनेष बनकोटी, रविंद्र सिंह बनकोटी,बनकोट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. गणेश सिंह बनकोटी ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.