इंदौर, जनवरी 5 -- ग्वालियर के कंपू इलाके में नवंबर महीने में एक शख्स ने अपनी विधवा बहू पर तेजाब से हमला कर दिया था। आरोपी पीड़िता का जेठ है। बहू ने जेठ से शादी करने से मना कर दिया था। महिला के पति की मौत के बाद आरोपी उस पर लगातार निकाह के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने घर में घुसकर बच्चों के सामने महिला पर तेजाब फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। पीड़िता की आंखों की रोशनी तक चली गई थी। पीड़िता का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आखिरकार उसने रविवार को दम तोड़ दिया।नवंबर में हुआ था एसिड अटैक बता दें कि पीड़िता के पति का करीब 10 महीने पहले निधन हो चुका था। नवंबर में ग्वालियर में पीड़िता पर उसके दिवंगत पति के बड़े भाई मुशीर खां ने एसिड से हमला किया था। इस हमले में वह बुरी तरह जल गई थी। इस हमले के बाद पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल में भ...