संवाददाता, जून 22 -- यूपी के औरेया में एक मुस्लिम परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रिवाजों से किया। असेनी गांव में एक अनोखा मामला सामने आया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मुस्लिम समाज के व्यक्ति को अपनी पत्नी को कब्रिस्तान में दफनाने नहीं दिया गया। बिरादरी के लोगों का कहना था कि महिला ने निकाह नहीं किया है इसलिए उसे दफनाने नहीं देंगे। ऐसे में पत्नी को विदा करने के लिए व्यक्ति को हिंदू रीति-रिवाज से पत्नी का अंतिम संस्कार करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी का है। असेनी निवासी वाकर अली ने बताया कि 55 वर्षीय पत्नी भागवती की बीमारी से मृत्यु हो गई। जब वह पत्नी के शव को कब्रिस्तान ले जाने लगे तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि भागवती का निकाह नहीं हुआ था। वाकर अली मूल रूप से कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.