मेरठ, अप्रैल 17 -- एक बार फिर शादी-बारातों का दौर शुरू हो गया। साथ ही हंगामे और मारपीट की खबरें भी आने लगी हैं। कहीं दहेज को लेकर हंगामा हो जा रहा है तो कहीं लड़की वालों के चक्कर में बारातियों की पिटाई हो जा रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है। यहां दूल्हा सज धजकर बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा। बारातियों की लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। इसके बाद निकाह की रस्म अदा की गई। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए ससुराल जाने का ख्वाब देख रही थी, लेकिन पलभर में उसका सपना टूट गया। दरअसल निकाह के बाद दूल्हे की एक बात ने शादी का मजा किरकिर कर दिया। दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। यहीं पर बात बिगड़ गई। दूल्हे की बात लड़की वालों को अच्छी नहीं लगी। इसके बाद हंगामा होने लगा। दूल्हे ने भी निकाह के एक घंटे बाद ही तीन तलाक बोल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.