उन्नाव, अप्रैल 20 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में बारात निकासी दौरान दूल्हे की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। आरोप लगाया कि प्रेमी बगैर उसकी जानकारी के दूसरी जगह शादी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। उधर, मामले के तूल पकड़ने पर बारात निरस्त कर दी गई है। क्षेत्र के एक युवक का युवती से लंबे समय से संबंध चल रहा था। युवती का आरोप है कि प्रेमी बगैर उसकी जानकारी के दूसरी जगह शादी कर रहा था। शनिवार बारात निकासी हो रही थी। तभी जानकारी युवती को हुई तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों से पुलिस की मौजूदगी में सुलह हो गई। युवती ने युवक की निजी जिंदगी में दखल न देने का भरोसा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.