अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर। संविदा श्रमिक संघ एनटीपीसी टांडा के तत्वावधान में काम से निकाले गए श्रमिकों ने अध्यक्ष अयोध्या पटेल के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर श्रमिकों को पुन: काम पर वापस करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब 10 से 25 वर्ष तक संविदा पर कार्य करने वाले श्रमिकों को बिना नोटिस के निकाल दिया गया और नये श्रमिकों की भर्ती की जा रही है। श्रमिकों को पीईएफ और कई तरह की सुविधा से वंचित किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी। ज्ञापन देने वालों में आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, मोती लाल वर्मा, बच्चाराम, जटाशंकर, रवीन्द्र कुमार पाल, मयाराम पाल व अन्य श्रमिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.