श्रावस्ती, मई 17 -- भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं : अर्चना मिश्रा भाजपा प्रदेश मंत्री के साथ विधायक आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे श्रावस्ती,संवाददाता। सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय भिनगा में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। शौर्य तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाज, स्वयमसेवी संस्थाओं, अधिवक्ताओं सहित भाजपा के प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि ने भाग लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। जिला मुख्यालय के भिनगा स्थित काली माता मन्दिर पर लोग एकत्रित हुए और शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा भिनगा काली माता मन्दिर से चल कर अस्पताल चौराहा, नई बाजार, अशोक तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए सरदार वल...