श्रावस्ती, फरवरी 15 -- जमुनहा, संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। बंदरहा बाबा कुट्टी व कथरामाफी स्थित कुट्टी से गाजे बाजे के साथ धूम धाम से शिव बारात निकाली गई। देर शाम को शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ। जमुनहा विकास क्षेत्र के मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित बंदरहा बाबा कुट्टी व कथरामाफी स्थित कुट्टी से शिवभक्तों की ओर से भव्य शिव बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली शिव बारात में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव बारात दोनों कुट्टियों से प्रारम्भ होकर मल्हीपुर चौराहा, ब्लाक रोड, अस्पताल चौराहा, पटना रोड तथा जमुनहा रोड होते हुए वापस बंदरहा बाबा कुट्टी पहुंची। इस दौरान भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते रहे। जगह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.