फतेहपुर, जनवरी 15 -- असोथर। आस्वामी प्रियादास जी सेवा समिति, जरौली के मंदिर में सनातन धर्म रक्षा महासंघ के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में परीक्षित श्रवण कुमार पत्नी शिव देवी एवं महावीर शर्मा पत्नी राजकुमारी शर्मा ने सिर पर श्रीमद्भागवत धारण कर विधिवत अगुवाई की। भगवा ध्वज और कलश लेकर महिलाओं, बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। जय श्रीराम और हरि नाम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। बाद में अयोध्या से आए कथा वाचक भार्गव मुनीश महाराज ने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत मानव जीवन को सदाचार, भक्ति और सनातन मूल्यों की ओर प्रेरित करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.