कोडरमा, जनवरी 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा बकाया करों का भुगतान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम तक कुल 246 भावी प्रत्याशियों ने नगर परिषद कार्यालय में होल्डिंग टैक्स, जलकर, ट्रेड लाइसेंस एवं सफाई कर समेत अन्य बकाया राशि जमा की, जिससे नगर परिषद को लगभग आठ लाख रुपये की प्राप्ति हुई है। कई प्रत्याशियों द्वारा एक दशक से लेकर दो-तीन वर्षों तक के लंबित टैक्स का भुगतान किया गया। इस संबंध में सिटी मैनेजर रणधीर कुमार ने बताया कि टैक्स जमा करने के बाद प्रत्याशियों के आवेदन पर उनके निवास स्थल की जांच की जा रही है। टैक...