धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शुक्रवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तथा राजकीय पॉलीटेक्निक का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चुनाव सामग्री के डिस्पैच की तैयारियों का जायजा लिया। बैलट बॉक्स व मटेरियल रखने के स्थान का निरीक्षण किया तथा पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क लगाने तथा पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कार्मिक कोषांग, मेडिकल कैंप के लिए चिह्नित स्थानों पर स्पष्ट अक्षरों में साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद अपर समाहर्ता ने राजकीय पॉलीटेक्निक में रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने रिसीविंग सेंटर के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर एवं सेकंड फ्लोर में 11 निर्वाची पदाधिकारियों के अनुसार...