साहिबगंज, जनवरी 6 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को बरहरवा नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना भाजपा के बरहरवा नगर अध्यक्ष राजकुमार उर्फ रविंद्र भगत के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिया गया। धरना प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता देवी पासवान, रामानंद साहा, जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, बरहरवा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास व पूर्व नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, वरीय भाजपा कार्यकर्ता कमल कृष्ण भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता देवी पासवान ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत कुमार ओ...