गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को महाधरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने दी। बताया कि यह महाधरना राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में किए जा रहे विलंब के विरोध, दलीय आधार पर चुनाव कराए जाने तथा मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग को लेकर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मांगों को लेकर अलग-अलग जगहों पर तीन दिनों तक धरना दिया जाएगा। 6 जनवरी को समाहरणालय के समक्ष, 7 जनवरी को सरिया नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष और 8 जनवरी को धनवार नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, पूर्व महापौर सुनील पासवान, पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ सहित जिले के विधायक, पूर्व विधायक सहित ...