कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला अंतर्गत कोडरमा नगर मंडल इकाई के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर कोडरमा नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हो रही देरी पर विरोध जताया। धरना में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनूप जोशी एवं कार्यक्रम प्रभारी अशोक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पासवान ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय ने किया। मुख्य वक्ता अशोक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर एवं ईवीएम से कराना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ईवीएम से सरकार बन सकती है, तो नगर निकाय चुनाव में क्या आपत्ति है। जिला अध्यक्ष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.