लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित रहे। धरना के पश्चात नगर परिषद लोहरदगा, कार्यपालक मुक्ति किंडो के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, राकेश प्रसाद की उपस्थिति में दी गई। ज्ञापन में दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने की मांग की। कहा कि पिछले दो वर्षों से राज्य में निकाय चुनाव लंबित है। जन प्रतिनिधियों...