रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए जनाधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर है, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इसकी तैयारी में जुट जाएं। प्रधान रविवार को निवारणपुर स्थित पार्टी के निजी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा प्रदेश से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.