लोहरदगा, फरवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव कार्यों के सफल संचालन के लिए वाहन कोषांग द्वारा लगभग 100 वाहनों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत बस और छोटे चारपहिया वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चुनाव ड्यूटी, मतदान दलों की आवाजाही और सामग्री परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में बसों और छोटे चारपहिया वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित किया जाएगा। हालांकि आम लोगों को राहत देते हुए ऑटो और बाइक को जब्त नहीं करने का निर्णय लिया गया है। वाहन जब्ती के लिए नई दरें भी तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.