कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर सूचना भवन स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को को नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित ऐसा कोई पंपलेट, पोस्टर या प्रचार सामग्री मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा और न ही कराएगा, जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पूरा पता अंकित न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में दोषी व्यक्ति को छह माह तक का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा, निर्वाचन कानून के अंतर्गत पं...