पलामू, जनवरी 4 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को हरिहरगंज शहर के आरबी पैलेस में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर पांकी क्षेत्र के विधायक डा कुशवाहा शशि भूषण मेहता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने विमर्श किया। बैठक में नगर निकाय चुनाव जल्द कराने, चुनाव ईवीएम मशीन से कराने सहित अन्य मुद्दों पर झारखंड सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। इन मांगों को लेकर हरिहरगंज ब्लाक परिसर में सात जनवरी को हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार निकाय चुनाव कराने में टाल मटोल कर रही है। सरकार यह चुनाव बैलेट पेपर से कराना चाहती है जिसका भाजपा जोरदार तरीके से विरोध करेगी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.