जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची का वितरण शुरू हो गया है। बूथ लेवल अफसर घर-घर पर्ची पहुंचा रहे हैं। इस पर्ची को लेकर भी मतदान किया जा सकता है। अगर किसी मतदाता के पास इपिक या कोई अन्य प्रमाणपत्र नहीं है, तो भी वह केवल इस पर्ची को दिखाकर वोट डाल सकेगा। हालांकि बहुत से मतदान केन्द्र के बीएलओ ने अभी तक मतदाता पर्ची का वितरण शुरू नहीं किया है। इसके कारण वोटर अपने बीएलओ को खोज रहे हैं क्योंकि जब उन्हें पता चलता है कि बगल वाले मुहल्ले में तो पर्ची का वितरण वहां के बीएलओ ने किया है, जबकि उनका बीएलओ दिख ही नहीं रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...