रामगढ़, फरवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ का चुनाव 23 फरवरी को निर्धारित है। यहां अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षद पद पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसे लेकर अधिकांश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कुछ शेष बची है, जिसे जिला प्रशासन अंतिम रुप देने में जुटा है। लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता अब भी इस असमंजस में हैं कि उन्हें किस वार्ड और किस बूथ पर जाकर मतदान करना है। कई मतदाताओं को यह भी जानकारी नहीं है कि मतदाता सूची के किस भाग और किस सीरियल नंबर पर उनका नाम दर्ज है। हालांकि आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में मतदाताओं के बीच चुनावी पर्ची का वितरण किया जा रहा है, लेकिन अब तक अनेक लोगों को पर्ची नहीं मिल पाई है। ऐसे में मतदाताओं को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी तलाशनी पड़ रही है। चुनाव के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने ...