गोड्डा, फरवरी 20 -- निकाय चुनाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण तस्वीर 09 में गोडडा प्रतिनिधि उपायुक्त , गोड्डा के निदेशानुसार डीआरडीए सभागार,गोड्डा में नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के तहत के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डिस्पैच एवं रिसीविंग काउंटर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना था, ताकि मतदान सामग्री के वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मी प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्च...