जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। संभावित प्रत्याशी नामांकन फार्म खरीद रहे हैं। हालांकि पहले दिन नामांकन के लिए कोई प्रत्याशी नहीं आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव होना है। मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए समाहरणालय स्थित एडीसी के कक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा भवन में नामांकन होना है। जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आपूर्ति विभाग के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) के कक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए चाकुलिया नगर परिषद कार्यालय और चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अंचलाधिकारी कार्यालय, वार्ड सदस्यों के लिए बीडीओ कक्ष में नामांकन होना है। नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी ...