सिमडेगा, फरवरी 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव का काउंटडाऊन शुरू हो गया है। महज दो दिनों के बाद 23 फरवरी को मतदान होना है। नगर परिषद चुनाव में चुनावी कार्य सम्पन्न करने के लिए 125 वाहनों की आवश्यकता है। जिसको लेकर वाहन कोषांग ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में बने वाहन कोषांग में 100 वाहन जमा करवा लिए है। और वाहन जमा करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। डीटीओ संजय कुमार बाखला ने बताया कि नगर परिषद में चुनावी कार्य संपन्न करने के लिए कुल 125 वाहनों की आवश्यकता है। वाहन कोषांग के द्वारा सारे वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। वाहन कोषांग के द्वारा आज 100 वाहनों को वाहन कोषांग में जमा करवा लिया गया है। वाहन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान कर्मियों के लिए 37 वाहन, मतदान दल के साथ जाने वाले पुलिस बल के 29 वाहन, सेक्टर ...