धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता नगर निकाय चुनाव के लिए न्यू टाउन हॉल में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कार्यशाला का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय धीरेंद्र नारायण बंका और डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने किया। पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से अनुपालन कराने, प्रत्याशियों के चुनाव अभियान पर बारीकी से निगरानी रखने, मतपत्रों को संबंधित बूथों तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाने संबंधित अहम जानकारियां दी गईं। बताया गया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सशस्त्र बलों की निगरानी में मतपत्रों का परिवहन होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बाधा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए रिजर्व बल को अलर्ट रखा गया है। बताया गया कि मतदान के दिन सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील एवं अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.