साहिबगंज, फरवरी 8 -- साहिबगंज। निकाय चुनाव के मद्देनजर जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी है। पेट्रोलिंग गस्ती के तीन वाहन , तीन तरफ के इलाकों में तीन शिफ्ट में पेट्रोलिंग कर रही है। एक तरफ झरना कॉलोनी, मजहर टोला, एकरा कॉलोनी, स्टेडियम रोड, अंजुमननगर, दूसरी तरफ जिरवाबाड़ी, लोहंडा मुख्य सड़क, झंडा मेला के इलाके, काटरगंज मोड़, मदनशाही व सोतीचौकी एवं तीसरी तरफ गैस गोदाम, चानन, कबूतरखोपी के इलाके में पुलिस लगातार गस्ती कर रही है। इस दौरान संदिग्ध लगने पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी या फिर अवैध सामग्री बरामद होने की बात सामने नहीं आई। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वरीय अधिकारी का निर्देश पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...