गुमला, फरवरी 21 -- गुमला प्रतिनिधि। 23 फरवरी को प्रस्तावित निकाय को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मतदान दलों के गठन के लिए पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन कराया गया। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक,नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में हुआ। तृतीय रेंडमाइजेशन के बाद सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मौके पर डीडीसी दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.