गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पटौदी के जटौली मंडी में निकाय चुनाव की रंजिश को लेकर होली के दिन दो युवकों को गोली मारी गई। इस दौरान तीन राउंड गोलियां चलीं। दोनों घायल युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद दो युवकों के शरीर से गोली को निकाल दिया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में पटौदी थाने में एक महिला सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांव जटौली के वार्ड नंबर दस निवासी ब्रिजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को पटौदी नगरपरिषद के चुनाव का परिणाम आया था। वार्ड नंबर एक से उनका समर्थक रवि चौहान ने जीत दर्ज की थी, जबकि पड़ोसी विकास उर्फ मोती भारत नंबरदार को चुनाव में समर्थन कर रहा था। भारत नंबरदार के चुनाव में हारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.