रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा का राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बतायी है। प्रकाश ने कहा कि यह निर्णय उच्च न्यायालय के निर्देशों, जनता की लंबे समय से चली आ रही लोकतांत्रिक आकांक्षाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्वशासन की आत्मा है और इनके माध्यम से आम नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार मिलता है। दीपक प्रकाश ने आशा व्यक्त की, कि राज्य निर्वाचन आयोग पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराएगा, ताकि जनता की इच्छा सर्वोपरि रहे, लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.