रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में नगरपरिषद चुनाव को लेकर दोपहर 3 बजे बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि झारखंड सरकार बहुत दिनों से नगर निकाय चुनाव टाल रही है। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अभी अधिसूचना जारी कर दी गई। लेकिन इसमें भी कई खामियां हैं। इसके खिलाफ मजबूती के साथ 7 जनवरी को रामगढ़ उपायुक्त परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर होनी चाहिए। साथ ही ईवीएम के माध्यम से चुनाव होना चाहिए। इसके अलावा चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की जरुरत है। मंच पर प्रो संजय सिंह, रणजीत सिन्हा थे। धन्यवाद ज्...