रामगढ़, नवम्बर 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश में 48 निकायों में चुनाव होना है। इसकी अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इस कड़ी में नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी के तहत बुधवार को प्रदेश की सभी 48 निकायों का पिछड़ा वर्ग-1 और पिछड़ा वर्ग-2 का वार्ड जनसंख्या जारी किया है। वर्ष 2011 के लिए अंतिम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों के आधार पर झारखंड नगर पालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 अधिनियम का प्रयोग करते हुए निकायवार और वार्ड वार जनसंख्या को अधिसूचित किया गया है। इन आंकड़ों का उपयोग मात्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए किया जाएगा। इसके अनुसार नगर परिषद रामगढ़ में अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 45 हजार 178 और पिछड़ा वर्ग-2 के लिए 14 हजार 97 जनसंख्या अधिसूचित किया गया है। इसका विखंडन सभी 32 वार्...