रांची, फरवरी 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची की राजनीति अब सिर्फ गली-मुहल्लों की खाक छानने तक सीमित नहीं रही। इस बार नगर निकाय चुनाव का 'रण' जितना सड़कों पर है, उससे कहीं ज्यादा मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर सिमट आया है। एक ओर जगह-जगह टंगे पोस्टर और चौराहों पर चर्चाएं अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर फेसबुक और व्हाट्सऐप के 'वॉर रूम' से निकलते वायरल वीडियो और तीखे आरोप-प्रत्यारोप चुनावी पारे को सातवें आसमान पर ले जा रहे हैं। हर दिन किसी न किसी वार्ड से पोस्टर फाड़ने, बैनर हटाने या प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाने के वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ वीडियो में प्रत्याशी या उनके समर्थकों पर पैसे बांटने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और चुनावी माहौल को और गरम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी बन रहे हथियार ...