कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर अबतक के खर्च का लेखा-जोखा शुक्रवार को प्रत्याशियों की ओर से जारी किया गया। इस दौरान झुमरीतिलैया नगर परिषद के प्रत्याशियों में खर्च करनेवालों में सबसे पहले नंबर पर मनोज यादव हैं। उन्होंने अबतक चुनाव में कुल तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। इनके बाद राजेंद्र जायसवाल हैं। राजेंद्र जायसवाल ने अबतक चुनाव में दो लाख 75 हजार रुपये खर्च किए हैं। तीसरे नंबर पर संतोष कुमार यादव हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार यादव ने दो लाख 16 हजार रुपये खर्च करने का हिसाब दिया है। चौथे नंबर पर रमेश हर्षधर हैं। रमेश हर्षधर ने अबतक करीब दो लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद पांचवे नंबर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज बर्णवाल हैं। इन्होंने अबतक एक लाख 96 हजार रुपये खर्च करने का हिसाब दिया ह...