कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आते ही कोडरमा जिले के तीनों निकायों में जातीय गोलबंदी तेज होने की बात कही जा रही है। आलम यह है कि तीनों निकायों से के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार से लेकर वार्ड प्रत्याशी भी विभिन्न जाति और समाज के साथ बैठक कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। एक तरह से यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी माना जा सकता है।‌ मालूम हो कि कोडरमा जिले के तीनों निकायों में 23 फरवरी को मतदान है। चुनाव परिणाम 27 फरवरी आएंगे। वैसे तो यह चुनाव आधिकारिक तौर पर गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं। जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक या जातीय आधार पर वोट मांगना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से पहले ही यह निर्देश दिया जा चुका है कि जो भी उम्मीदवार...