जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर में प्रस्तावित निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार कर ली है। निकाय क्षेत्रों में अस्थायी चेकनाके बनाए जाएंगे, जहां आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच होगी। इसके साथ ही गली-मोहल्लों तक पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने चुनाव को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग कराई जा रही है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को पहले ही रोका जा सके। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर जमशेदपुर के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में पूर्व के चुनावी अनुभवों और स्थानीय इनपुट के आधार पर संवेदनशील बूथों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिन इलाकों में पहले विवाद या तनाव की स्थिति बनी थी, वहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.