हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मोर्चे के पदाधिकारियों ने मांग की कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार पात्र संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के शीघ्र नियमितीकरण किया जाए। नगर आयुक्त ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मोर्चे के नेताओं ने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को नियमावली के अनुसार नगर आयुक्त द्वारा नियमित किया जाएगा और इसके लिए किसी को भी कोई धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, टंकार कौशल, प्रवीण तेश्वर, आत्माराम, मनोज लाइन स्टाफ, कुलदीप कांगड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.