लखनऊ, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। निकायों में कॉडर पुनर्गठन के बाद बढ़े 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए मानक तय करने संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिसमूह की बैठक भी करेंगे। नगर विकास विभाग ने कॉडर पुनर्गठन किया था। इसमें निकायों में केंद्रीयत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़कर करीब 6600 की गई है। इन पदों को भरने के लिए नीति नहीं तय हो पाई थी। कैबिनेट की बैठक में इसे रखकर पास कराने की तैयारी है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद निकायों में करीब 3000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.