लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उप्र. के प्रांतीय संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 309 का अनुपालन करते हुए निकायों में संविदा, आउटसोर्सिंग (ठेका प्रथा) समाप्त करने समेत 21 सूत्री समस्याओं को दूर करने की भी मांग पर चर्चा हुई। निकायों से निकाले गए संविदा कर्मचारियों को सेवा में तत्काल बहाली करते हुए विनियमितीकरण करने की मांग की। पूर्व प्रांतीय महामंत्री स्व. अशोक गोयल को श्रद्धासुमन अर्पित किया। तय हुआ कि दो माह बाद निकाय कर्मचारी सड़क पर आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष ललित त्यागी, प्रा. कार्यालय सचिव श्याम किशोर, प्रा. महामंत्री श्रवण कुमार तिवारी, संरक्षक सुभाष शर्मा, गजराज राम रावत, राम चरन अहिरवार, संजय पाठक, भीम सिंह यादव, योगेंद्र शर्मा आदि रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.