बाराबंकी, जनवरी 20 -- बाराबंकी। लोकसभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुमिता सिंह सहित जिले के अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को नगर विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की। नियमित कूड़ा उठान, तालाबों की साफ सफाई व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जनपद के सभी नगर निकायों की कार्यप्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली और विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि नगर स्वच्छता समेत विभिन्न श्रेणियों में आने वाली रैंकिंग में जनपद की स्थिति बेहतर करने के लिए सभी निकाय गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से अपेक्षा की कि स्वच्छता के प्रत्येक बिंदु पर समयबद्ध प्रगति दर्ज हो तथा किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। स...