देवरिया, मई 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सभी निकायों में बने नाले व नालियों का ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया जाएगा। जिससे उसकी हकीकत का पता कर साफ-सफाई के साथ ही नालों का निर्माण कार्य कराया जा सके। वहीं सर्वे करने के बाद नालों की गहराई,चौड़ाई व उसके लम्बाई निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद देवरिया व नगर पालिका परिषद गौरा बरहज समेत जिले में पड़ने वाले सभी नगर पंचायतों में बने छोटे, मझोले व बड़े नाले व नालियों का ड्रोन कैमरे से सर्वे करने का निर्देश निदेशालय से प्राप्त हुआ है। जिसके तहत निकायों के सभी नाले व नालियों का ड्रोन कैमरे से सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में जिन नालों का सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है वे तथा जिन नालों का सफाई कार्य न होने के कारण पूर्व में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई हो इन सभी नालों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.