रामगढ़, फरवरी 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बावला और संचालन रंजीत पांडेय ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली की जीत सुनिश्चित करने का लेकर रणनीति तैयार किया गया। इसे लेकर नगर परिषद, वार्ड और बूथ स्तर पर प्रभारी बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस चुनाव से आगामी सरकार बनाने का रास्ता साफ होगा। जब पूरे झारखंड में सभी निकायों पर हमारे लोग अध्यक्ष बनें...