लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पुलिस ने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ पद से निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के कहने पर रिश्वत मांगने के आरोपी निकांत जैन के दफ्तर की रविवार को कई फाइलें खंगाली। उन फाइलों का ब्योरा पुलिस ने तैयार किया जिसमें कई कम्पनियों से बड़ा लेन-देन किया है। अब इस दफ्तर में जल्दी ही विजिलेंस और ईडी के अफसर छानबीन करेंगे। इसलिए अभी इस दफ्तर को इन दोनों एजेंसियों की कार्रवाई होने तक सील रखा जाएगा। निकांत जैन की गिरफ्तारी चार दिन पहले हुई थी। पुलिस को जब उसके विराट खंड में दफ्तर का पता चला तो उसे सील कर दिया। पुलिस ने यहां की कई फाइलें खंगालीं। इनमें कई फाइलों में बड़े लेन-देन का ब्योरा निकला है। पुलिस पहले इन फाइलों को कब्जे में लेकर जा रही थी। पर, अफसरों ने ऐसा करने से मना कर दिया। कहा गया कि शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.