बलरामपुर, मार्च 12 -- होली आई रे जिले भर में 2200 जगहों पर किया जाएगा होलिका दहन, 65 जगहों से निकाला जाएगा जुलूस शांतिपूर्ण त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम बलरामपुर, संवाददाता। होली की समस्त तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार व शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ होलिकोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे नगर के तीन प्रमुख स्थानों से होली का जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही गुरुवार रात को होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही होली की पूर्व संध्या पर नगर में राधा कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा रामलीला मैदान सिटी पैलेस रोड से निकाली जाएगी। होली के इस त्योहार पर किसी प्रकार का कोई खलल न पैदा होने पाए, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होली का पर्व शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.