साहिबगंज, जनवरी 7 -- साहिबगंज। कड़ाके की ठंड से साहिबगंज शहर ही नहीं संपूर्ण जिला के लोग परेशान हैं। ठंड व ठिठूरन में कोई कमी नहीं हो रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। ग्रामीण इलाकों का हाल तो और अधिक खराब है। कभी घना कुहासा तो कभी शीतलहरी चलने से जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है। कभी धूप तो कभी कुहासा और शीतलहर चलने लगता है। बुधवार की सुबह साहिबगंज में धूप काफी खिली निकली। हालांकि दस बजते बजते धूप नदारद और अचानक शीतलहर चलने लगी और ठंड में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गया। दिन चढ़ने के बाद एक बजे करीब कुछ देर के लिए फिर धूप निकला तो हल्की राहत मिल। शाम ढलने के साथ फिर से ठंड का कहर शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड में गरीब, बेघर, वृद्ध के लिए मानो काल हो गया है। मवेशियों को भी ठंड से बचाये रखना चुनौती है । खेतों में लगी विविध फसलों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.