मुरादाबाद, जनवरी 31 -- श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल बुद्धि विहार का वार्षिकोत्सव बुद्धि विहार स्थित बुआ दाती पार्क में आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश एवं शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा से पूर्व पार्क में पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य सेवादार सरदार जगजीत सिंह ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा आगे बढ़ते ही माता के जयकारे गूंजने लगे। बैंड से भक्ति संगीत प्रवाहित होने लगा। पीले वस्त्र धारी महिलाएं कलश लिए चलते हुए भक्ति रस का प्रवाह करतीं रहीं। माता के दरबार रूपी झांकी सभी को आकर्षित करती रही। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती कर एवं पुष्प बरसा कर स्वागत किया। शोभा एवं कलश यात्रा बुद्धि विहार के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति रस का प्रवाह कर बुआदाती मंदिर पहुंची, जहां संकीर्तन किया गया। अंत में आरती के प्रसाद वितरित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.