बोकारो, फरवरी 16 -- चंदनकियारी। भोजूडीह ओपी व अमलाबाद ओपी क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों से महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भोजूडीह ओपी क्षेत्र में बारात की अगुवाई ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने की। जबकि अमलाबाद ओपी क्षेत्र में कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। बारात में भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवता और देव-दानव के स्वरूप में सजे कलाकार भी शामिल हुए, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। रात्रि में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.